प्रदेश में 1981 से लगी हुई रोक, अब 43 साल बाद नया आदेश

RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे भाग
RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे भाग

ओला टाइम्स/जयपुर।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने पर लगी रोक को हटाने के आदेश जारी कर दिए। एक माह पहले केन्द्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। शुक्रवार शाम को कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कविया ने आदेश जारी किए हैं।

आरएसएस के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मचारियों के हिस्सा लेने पर 43 साल पहले 18 मार्च 1981 को रोक लगाई गई थी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा की 1989-91 और 1993-1998 में फिर 2003-2008, 2013- 2018 तक यानी कुल चार बार 17 साल तक सरकारें रहीं, लेकिन रोक बरकरार रही। अब 2024 में भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार ने रोक हटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Ola Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading