manchester test : इंग्लैंड के जैमी स्मिथ ने लगाया कॅरिअर का पहला शतक, श्रीलंका को दूसरी पारी में 82 रन की बढ़त
इंग्लैंड के जैमी स्मिथ ने 111 रन बनाए।

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के manchester में खेले जा रहे test के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 204 रन बना लिए। श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 236 रन बनाए थे। इसलिए फिलहाल श्रीलंका को 82 रन की बढ़त मिल गई है।  कामिंडो मेंडिस 56 और दिनेश चांदीमल 20 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

श्रीलंका के पहली पारी के 236 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 358 रन बनाए । स्मिथ ने 148 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 111 रन बनाए। स्मिथ टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने 94 साल पुराना लेस एम्स का रिकार्ड तोड़ा। लेस एम्स ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 वर्ष 60 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि स्मिथ ने 24 वर्ष 40 दिन में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया।

manchester test : इंग्लैंड के जैमी स्मिथ ने लगाया कॅरिअर का पहला शतक, श्रीलंका को दूसरी पारी में 82 रन की बढ़त

स्मिथ को जयसूर्या ने विकेटकीपर चांदीमल के हाथों लपकवाया। इंग्लैंड ने विगत दिन के 6 विकेट पर 259 रन से आगे खेलते हुए आज 99 रन और जोड़े। स्मिथ के अलावा मैथ्यू पोट्टस ने 17 व मार्क वुड ने 22 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से ए फर्नाण्डो ने 4 व प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका की दूसरी पारी की खराब शुरुआत रही। पहले दो बल्लेबाज मात्र 1 रन पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद एंजेलो मैथ्यूज (65) और कामिंडु मेंडिस के अर्द्धशतकों ने श्रीलंका पारी को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Ola Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading