सुरक्षा बलों ने 20 साल के शूटर को किया ढेर, एफबीआई बोली- ट्रम्प को जान से मारने की साजिश

Firing on Trump in America
Firing on Trump in America

Firing on Trump in America: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर अमेरिका के पेंसल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में अमेरिकी समयानुसार शनिवार शाम 6.30 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4 बजे) चुनावी रैली के दौरान फायरिंग हुई है। गोली डोनाल्ड ट्रम्प के कान के छूकर गुजरी। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को घेरा बनाकर कार में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई।

ट्रम्प जैसे ही मंच पर आए और बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’… और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। इस दौरान रैली स्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रम्प ने चौंकते हुए अपना दायां हाथ कान पर रखा और झुक गए। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने फटाफट घेरा बना लिया। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून से सने चेहरे के साथ दाईं मुट्‌ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते हैं।

Firing on Trump in America: डोनाल्ड ट्रम्प के कान को छूकर निकली गोली, सुरक्षा गार्ड ने घेरा बनाकर सुरक्षित निकाला

रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत, 2 गंभीर घायल

गोलीबारी की घटना में रैली में मौजूद एक युवक के मौत की सूचना है। वहीं 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। पेंसिल्वेनिया पुलिस के अनुसार ट्रम्प पर 400 फीट दूर एक इमारत की छत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। शूटर ने AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां दागी। पहले राउंड में 3, दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शूटर मार दिया गया है। उसकी उम्र करीब 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रम्प पर फायरिंग करने वाले शख्स का नाम थॉमस मैथ्यू क्रुक्स बताया जा रहा है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। उसका जन्म सितंबर 2003 में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका घर बटलर से 40 किमी दूर बेथल पार्क में है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि वह रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा हुआ था। उसने ट्रम्प पर गोली क्यों चलाई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

पूरी जांच के बाद ही हमलावर की पहचान उजागर होगी

पेंसिल्वेनिया पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है हमलावर की पहचान उजागर नहीं करेगें। घटना के बाद पेंसिल्वेनिया पुलिस ने कहा कि उनकी टीम केस की जांच कर रही है। अभी तक हमलावर के मकसद की जानकारी नहीं मिल सकी है।

और खबरें पढे़ं…

World Championship of Legends 2024 : इंडिया ने पांच विकेट से पाक को हराकर खिताब जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Ola Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading