-शास्त्री नगर क्षेत्र के आजाद नगर में शुक्रवार रात की घटना: शनिवार सुबह आक्रोशित परिजनों के साथ लोगों ने किया थाने का घेराव, विधायक गोपाल शर्मा की पुलिस अधिकारियों से हुई नोकझोंक

-पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार रात को ही गिरफ्तार किया, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी है फरार, प्रदर्शनकारियों को काबू करने का प्रयास कर रही पुलिस, बड़ी संख्या में पुलिस  बल तैनात

Case of death of a youth in Shastri Nagar: साइड को लेकर रिक्शा सवार तीन लोगों ने युवक से की मारपीट, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती के बाद थाने से बाहर आ रहे विधायक गोपाल शर्मा को रोकने का प्रयास करती डीसीपी राशि डोगरा।

ओला टाइम्स / जयपुर।

शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र के आजाद नगर में शुक्रवार रात 8.30 बजे ई-रिक्शा को आगे करने व साइड को लेकर ई रिक्शा सवार तीन युवकों का स्कूटी पर सवार दो युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान ई रिक्शा सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवकों के साथ मारपीट की। घटना में एक युवक को ज्यादा चोटें आई, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बाद में युवक की मौत हो गई। मृतक दिनेश स्वामी बस्ती का रहने वाला था और पेशे से पेंटर था। इसके बाद परिजन शास्त्री नगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क पर जाम लगाया और दुकानें बंद करवाने का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी शाहरुख को शुक्रवार रात 2 बजे शास्त्री नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Case of death of a youth in Shastri Nagar

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया कि आजाद नगर में शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे ई-रिक्शा सवार तीन युवक और स्कूटी सवार दो युवकों के बीच गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी हो गई। ई-रिक्शा पर आजाद नगर निवासी शाहरुख (23) के साथ 2 अन्य युवक थे। वहीं स्कूटी पर दिनेश स्वामी (36) और जितेंद्र सवार थे। विवाद के बाद ई-रिक्शा सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवकों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान दिनेश स्वामी (36) नीचे गिर गया। उसकी कोहनी पर चोट आई। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष मौके से रवाना हो गए।

घर पर युवक की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में दम तोड़ा

घटना के बाद दिनेश स्वामी घर पहुंचा तो थोड़ी देर बाद बेचैनी होने लगी। उसे कांवटिया अस्पताल ले गए। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिचित जितेन्द्र ने उसके परिवार और पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Case of death of a youth in Shastri Nagar: साइड को लेकर रिक्शा सवार तीन लोगों ने युवक से की मारपीट, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

शनिवार को दोपहर दो बजे पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज प्रदर्शनकारी थाने के पास सर्किल के आसपास की दुकानें बंद करवानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा थाने में ही मामले की जानकारी ले रहे थे। पुलिस कार्रवाई की सूचना पर विधायक शर्मा बाहर आए।

इस दौरान डीसीपी राशि डोगरा डूडी और एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह ने विधायक को रास्ते में रोकने की कोशिश की। राशि डोगरा से उनकी हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस के इस रवैये के विरोध में विधायक धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाला। तब जाकर गोपाल शर्मा धरने से उठे। समाचार लिख्े जाने तक थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ गोपाल शर्मा की मीटिंग चल रही थी।

शास्त्री नगर थाने के सामने चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे दिनेश (मृतक) की मां बेहोश हो गईं। उन्हें फौरन उठाकर थाने की बेंच पर लिटाया गया। मौके पर अभी भीड़ आक्रोशित है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

7 बजे घर से निकले, 8 बजे विवाद, 9.30 बजे मौत

मृतक दिनेश स्वामी की पत्नी यशोदा ने बताया- शुक्रवार शाम 7 बजे पति खाना खाकर दोस्त के साथ बाहर गए थे। आजाद नगर में साढ़े 8 बजे उनके साथ मारपीट हुई और 9 बजे घर पहुंचे तो बोले- उनको कुछ लोगों ने मारा है। सीने में दर्द है। मैंने बाम लगा दिया। आराम नहीं मिला तो परिवार वाले 9.30 बजे सैटेलाइट हॉस्पिटल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को जानकारी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Ola Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading